Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
जीवन शैली Trending

'तस्वा' अब चंडीगढ़ में: चंडीगढ़ के विवेकशील पुरुषों के लिए आधुनिक भारतीय परिधानों तक आसान पहुंच

Read in:Hindi

आर के शर्मा/चंडीगढ़

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) एवं मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा प्रीमियम एथनिक मेन्स वियर ब्रांड तस्वा का आज यहां अनावरण किया गया। यह देश का 20वां तस्वा स्टोर और भारत में इस ब्रांड का पहला फ्रैंचाइजी स्टोर है। उद्घाटन के मौके पर पुरुष मॉडलों ने सीजन के नए कलेक्शन का प्रदर्शन किया।

(MOREPIC1)(SUBHEAD)एससीओ 202-203-204, सेक्टर 17सी, चंडीगढ़ स्थित, तस्वा स्टोर- अपने आलीशान फ्रंट लुक और आकर्षक इंटीरियर के साथ, उत्सव के अवसरों तथा शादियों के लिए सुलभ कीमतों पर पुरुषों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली एथनिक पोशाकों के लिए एक जाना-माना स्थान है।

इस सीजन के नए कलेक्शन में कई तरह के कुर्ते, शेरवानी, बंदगला, अचकन, चूड़ीदार, अलीगढ़ी आदि प्रदर्शित हैं। स्टोर अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया है और कलेक्शन स्टाइलिश है, जिसमें पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार के एथनिक वियर और एक्सेसरीज़ मौजूद हैं, साथ ही फेब्रिक और फिट अद्भुत हैं।

तस्वा के सीईओ श्री संदीप पाल ने कहा, “मैं अपने नए स्टोर के लॉन्च के लिए चंडीगढ़ आकर बेहद उत्साहित हूं! देश भर में हमारे विस्तार की गति तेज हो गई है और हम आधुनिक भारतीय पुरुषों की समकालीन पसंद को पूरा करने में सक्षम होने के लिए रोमांचित हैं। हम इस क्षेत्र में अपनी रिटेल मौजूदगी को मजबूत करने का इरादा रखते हैं,साथ ही ब्रांड को कई अन्य शहरों में भी ले जाना चाहते हैं। साथ ही, अब हमने एक मजबूत ग्राहक संपर्क और एक आजमाया हुआ बिजनेस मॉडल अपनाया है। यह ब्रांड पुरुषों के लिए उच्च गुणवत्ता, परिष्कृत उत्सवी परिधान के लिए जाना जाता है, जिसमें अत्याधुनिक और हाथ से की गई सिलाई का काम मुख्य है।”