Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

रामगढ़िया सभा चंडीगढ़ द्वारा समाज की भलाई के किए कार्य सराहनीय : एम पी क्रिकेटर हरभजन सिंह

Read in:Hindi

सिख पंथ के महान सेनापति महाराजा जस्सा सिंह रामगढिया की 300वीं जयंती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाएगी

(MOREPIC1)(MOREPIC2)आर के शर्मा/चंडीगढ़  

रामगढ़िया सभा, चंडीगढ़ (रजि.) द्वारा रामगढ़िया सभा, सेक्टर, 27-डी, चंडीगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य हरभजन सिंह पलाहा थे। रामगढ़िया भवन पहुंचने पर चंडीगढ़ और मोहाली रामगढ़िया सभा के अध्यक्षों ने उनका स्वागत हरचरण सिंह रनौता और एस. करम सिंह बाबरा ने किया। पूरे पंजाब से रामगढिया समाज से जुड़ी विभिन्न सभा सोसायटियों के नेता पहुंचे थे।

एम पी हरभजन सिंह पलाहा ने रामगढ़िया सभा, चंडीगढ़ द्वारा रामगढ़िया भवन में एक नए वातानुकूलित हॉल का उद्घाटन किया। उसके बाद रस्मी मंच की कार्रवाई हुई। जिसमें एस. हरचरण सिंह रनौता ने कहा कि अगले वर्ष सिख पंथ के महान सेनापति महाराजा जस्सा सिंह रामगढिया की 300वीं जयंती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोहाली में मनाई जाएगी. इसके लिए राज्य स्तर पर पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र प्रसाद हरभजन सिंह ने दिया।

वैश्विक शताब्दी समिति के अध्यक्ष हरचरण सिंह रनौता ने कहा कि  हरभजन सिंह को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया है और अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारियां दोनों देखेंगे। भूपिंदर सिंह व हरभजन सिंह ने अपने संबोधन में आभार व्यक्त किया और कहा कि अपने घर आकर उन्हें बहुत खुशी हुई। राज्यसभा सदस्य के रूप में उन्होंने रामगढ़िया समाज के मुद्दों को सरकार के सामने रखने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रमुख व्यवसायी प्रदीप सिंह भारज, पं. नरिंदर सिंह संधू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता दर्शन सिंह कलसी, अजीत सिंह रनौता, इस मौके पर सुरिंदर सिंह विरदी समेत बड़ी संख्या में रामगढ़ी के पुरखे मौजूद रहे ।