Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी शिव सेना

Read in:Hindi

आर के शर्मा/चंडीगढ़ 

(MOREPIC1)शिवसेना, चण्डीगढ़ प्रदेश की एक अहम बैठक में चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा गरीब लोगों के मकानों का सर्वे कर उनके मकानों को कैंसिल किये जाने के मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिवसेना जल्द ही जहां-जहां हाउसिंग बोर्ड के सर्वे चल रहे हैं वहाँ उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी और हाउसिंग बोर्ड की गलत नीतियों को लागू नहीं होने देगी।

ये जानकारी पार्टी के स्थानीय प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह राजपूत ने दी। उन्होंने चार शिव सैनिकों की पदोन्नति की जिसमें मनोज कुमार शुक्ला को संगठन मंत्री तथा रविंद्र पांडे व राजीव अग्निहोत्री को सचिव नियुक्त किया गया जबकि आकाश सक्सेना को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी के विभिन्न शाखाओं यथा ट्रांसपोर्ट सेना ,मजदूर सेना, महिला सेना, युवा सेना, विद्यार्थी सेना, वेंडर सेना, पूर्वांचल सेना, माइनॉरिटी सेना, हिमाचल और गढ़वाल सेना के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी और शिवसेना पार्टी को चंडीगढ़ में जल्द से जल्द मजबूत कर लोगों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा।