Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

2022 में खरीदी महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार का मॉडल निकला 2021 का : ग्राहक ने कानूनी नोटिस भेजा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)आर के शर्मा/चंडीगढ़

गाँव दरिया के निवासी मनदीप सिंह गाँधी ने नामी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. के इंडस्ट्रियल एरिया, चण्डीगढ़ स्थित स्थानीय डीलर हरबीर ऑटोमोबाइल्स से एक थार गाडी 17.12.21 में बुक कराई थी जिसकी डिलीवरी उन्हें इस वर्ष 10 फ़रवरी को मिली। इसकी आरसी मनदीप सिंह को 15 दिन बाद मिली जिस पर वाहन का मॉडल वर्ष 2021 लिखा हुआ था।

बार-बार कंपनी वालों से सम्पर्क व आग्रह करने के बावजूद भी गाडी का मॉडल न बदलने पर मनदीप सिंह ने अपने वकील के जरिए महिंद्रा एंड महिंद्रा व स्थानीय डीलर को कानूनी नोटिस भेजा है।

मनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने थार LXD MT 4WD 4SCT के 2022 के मॉडल का पूरा भुगतान डीलर एजेंसी को कर दिया हुआ है परन्तु कंपनी ने उन्हें धोखे से पिछले साल का मॉडल थमा दिया जो कि आपराधिक गलती है।

उन्होंने ये भी बताया की उन्होंने बीती 13 अगस्त को इसी डीलर के पास एक अन्य वाहन 007 ( फाइव सीटर) बुक कराया है। मंजीत ने डीलर को ये भी प्रस्ताव दिया है कि थार के बदले में उन्हें ये गाडी दे दी जाए व बाकी रकम को समाहित कर लेते हैं, परन्तु डीलर एजेंसी कोई सुनवाई नहीं कर रही जिस कारण मजबूर होकर उन्हें कानूनी नोटिस जारी करना पड़ा रहा है।