Saturday, 18 July 2026
Breaking News
हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
चंडीगढ़ Trending

देर से ही सही, लेकिन एकजुट होने की शुरुआत तो हुई : राजेश ठाकुर

Read in:Hindi

हिमाचल वासियों ने लिया एकजुट होने का संकल्प

आर के शर्मा/चंडीगढ़

देश भर में अपने रोटी -रोजगार और निजी व्यवसाय के लिए अलग -अलग राज्यों में आकर रहने वाले देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जन्म निवासियों ने अब विखराव को अलविदा कहने का मन बना लिया है । यह बात अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली सयुंक्त मोर्चा चेयरमेन राजेश ठाकुर ने ट्राइसिटी चंडीगढ़ में आयोजित एक सयुंक्त बैठक में कही।

उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर -23 श्री मुनि मंदिर प्रांगण में आयोजित एक सयुंक्त वैठक में कहा कि रोजगार के अभाव में बहुत पहले अपनी जन्मभूमी देवभूमि हिमाचल प्रदेश से मजबूरी में बाहरी राज्यों में रहकर निजी क्षेत्रों या फिर अपने -अपने व्यवसाय और अन्य पटल पर कार्यरत हिमाचल वासी अब देश एकजुट होने लगे है और इस ही कड़ी में ट्राइसिटी चंडीगढ़ में हिमाचल वासियों ने एकजुट होने का संकल्प भी लिया।

ट्राइसिटी चंडीगढ़ के सेक्टर -23 श्री मुनि मंदिर प्रांगण में सयुंक्त रूप से आयोजित प्रवासी हिमाचल वासियों की एक बड़ी महत्वपूर्ण बैठक में ट्राइसिटी चंडीगढ़ की सभी हिमाचली समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली सयुंक्त मोर्चा और भाजपा चंडीगढ़ प्रकोष्ठ सयोंजक डॉ0 ओपी सिंह और सह सयोंजक राजपाल डोगर ने सयुंक्त रूप से की जिसमे खरड़ पंजाब से हिमाचली जनहित महासभा,बड़ माजरा से ,जुझार नगर,सेक्टर -56 ,डेरा बस्सी,सहित ट्राइसिटी चंडीगढ़ में चल रही हिमाचलियो की समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।(SUBHEAD)

बैठक में उपस्थित मातृ शक्ति ने हिमाचली कल्चर की शानदार प्रस्तुति भी दी ,बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रकोष्ठ चंडीगढ़ के सयोंजक डॉ0 ओपी सिंह सह सयोंजक राजपाल डोगर और अध्यक्ष हिमाचली जनहित महासभा खरड़ पंजाब एवं अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली सयुंक्त मोर्चा जगदेव पटियाल ने कहा कि प्रदेश हित और प्रदेश वासियों के हित मे और अपने अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए सभी हिमाचल वासियों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

ट्राइसिटी चंडीगढ़ सेक्टर -23 श्री मुनि मंदिर में सयुंक्त रूप से आयोजित बैठक में अखिल प्रवासी हिमाचली सयुंक्त मोर्चा चेयरमैन राजेश ठाकुर ने बैठक में आये हुए ट्राइसिटी चंडीगढ़ की समस्त हिमाचली समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं उपस्थित हिमाचल वासी सदस्यों का आभार प्रकट किया। देश भर में अलग -अलग राज्यों में रह रहे हिमाचल वासियों हिमाचली संस्थाओं के जिम्मेदार पदाधिकारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। मोर्चा चेयरमैन राजेश ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ में एक सर्व सांझ कमेटी बनाई जा रही है, जिसका शीघ्र ही प्रेस वार्ता करके सार्वजनिक एलान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह सर्व सांझ कमेटी चंडीगढ़ में हिमाचल वासियों के 5 महत्वपूर्ण मुद्दों पर जमीनी स्तर पर बड़ी मजबूती से कार्य करेगी। इस कमेटी में कौन -कौन होंगे यह प्रेस वार्ता करके सबसे सांझा किया जाएगा।