Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

जन्माष्टमी महोत्सव: अमरनाथ गुफ़ा इस वर्ष का विशेष आकर्षण, तीन लाख से ज़्यादा भक्तों के दर्शन करने का अनुमान

Read in:Hindi

झांकियों के उद्घाटन से श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में जन्माष्टमी मेले का प्रारंभ 

(MOREPIC1)आर के शर्मा/चंडीगढ़ 

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में आज से जन्माष्टमी महोत्सव का प्रारंभ हो गया है।  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय टंडन द्वारा जन्माष्टमी की प्रसिद्ध झांकियों का एवं जन्माष्टमी मेले का उद्घाटन किया गया। इस शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव रूबी गुप्ता भी उपस्थित रहीं। इन झांकियों को 3 महीने की मेहनत लगाकर 7-8 कलाकारों ने निर्मित किया है।

जन्माष्टमी महोत्सव में कुल 65 झांकियां प्रस्तुत की गई हैं। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष सभी रिकॉर्ड टूटने का अनुमान है और उम्मीद की जा रही है कि तीन लाख से भी ज़्यादा भक्त जन्माष्टमी महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस मेले के लिए बनाई गईं झांकियों में मुख्य आकर्षण हैं शिशु पाल वध, अमरनाथ गुफा, शिवलिंग के दर्शन और शीतल जल धारा से गुजरकर बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे।

(MOREPIC2)(SUBHEAD)(MOREPIC3)  इसके अतिरिक्त 13 अन्य झांकियों में कृष्ण भगवान का मथुरा की जेल में अवतार, नंद वासुदेव का यमुना के पार भगवान कृष्ण को ले जाना, बाह्मण अवतार, भागीरथ जी द्वारा गंगा जी को हरिद्वार तक लेकर आना, केवट द्वारा भगवान श्री राम को सरयू नदी पार करवाने के अतिरिक्त मंदिर को विदेशी फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

भीड़ को देखते हुए यह कार्यक्रम 18 अगस्त दोपहर 2 बजे प्रारंभ किया जाएगा और 20 अगस्त 2022 रात्रि 11 बजे तक चलेगा। 19 अगस्त को भगवान कृष्ण जी का ठीक रात 12 बजे अवतरण होगा, उसके बाद उनका पंचामृत से अभिषेक करवाया जाएगा। तत्पश्चात उन्हें आकर्षक वृंदावन से निर्मित पोशाक भेंट की जाएगी एवं 156 व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। लाइट एंड साउंड शिशु पाल वध डार्क रूम में प्रदर्शित होगा।

अमरनाथ गुफा इस बार का विशेष आकर्षण रहेगा जिसमें कि अमरनाथ गुफा जम्मू कश्मीर का रूपांतरण दृश्य दिखाने की भरपूर कोशिश की गई है। शीतल जल धारा का भक्तजन पूर्ण आनंद लेंगे। गुफा का आलौकिक दृश्य भक्तों का मनमोह लेगा। उसके पश्चात भगवान भोलेनाथ अमरनाथ भारफनी बाबा शिवलिंग के दर्शन होंगे।

20 अगस्त को दोपहर में कृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में नन्द बाबा नंदोत्सव का विशाल भंडारा भक्तजनों को वितरित करेंगे।