Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव पर संत निरंकारी मिशन ने रोपित किए 250 पौधे

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/चंडीगढ़

सन्त निरंकारी मिशन की चण्डीगढ ब्रांच के संयोजक और सैक्टर 15 ,45,40 एरिया के मुखियों, सेवादल के अधिकारियों व सेवादल के सदस्यों ने मिलकर सैक्टर 47 चण्डीगढ़ के पार्क में 150 पौधे लगाए गए । साथ ही मनीमाजरा में भी कमेटी सैन्टर के नजदीक वाले पार्क में 100 पौधे मनीमाजरा ब्रांच के इचार्ज श्री अमरजीत सिंह जी व सेवादल के सदस्यों ने मिलकर लगाए ।

संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अर्बन ट्री क्लस्टर’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस परियोजना को सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण भारत के राज्यों में विशेष स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।

आज जब पृथ्वी ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या से जूझ रही है, तो ऐसे समय में वृक्षारोपण का महत्व ओर अधिक बढ़ गया है। स्थानीय संयोजक श्री नवनीत पाठक जी ने बताया कि इस अभियान का शुभारम्भ पिछले साल 21 अगस्त को सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने कर कमला द्वारा किया था। जहां पूरे भारत वर्ष के 350 स्थानों पर लगभग 1,50,000 के करीब पौधे रोपित किए गए। सदगुरु माता सुदीक्षा जी ने उदाहरण दिया कि जिस प्रकार बड़े, बुर्जुगों का आशीष हमारे लिए अनिवार्य है उसी प्रकार से वृक्ष भी हमारे जीवन के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण है।