Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

बिजली ठीक करते समय 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
बुधवार सुबह मुबारकपुर सडक़ पर बिजली ठीक करते समय 26 वर्षीय युवक की करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदीप सिंह निवासी गांव सुंडरां के रूप में हुई है। मृतक के परिवार व रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि हादसा मुबारकपुर बिजली ग्रिड के जेई की लापरवाही व सुरक्षा का सामान ना देने वाली कंपनी के कारण हुआ है। जिन्होंने उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की मांग की है। इसको लेकर पुलिस चौकी मुबारकपुर में हंगामा होता रहा। अस्पताल में मौजूद मृतक के साथी ने बताया कि मंगलवार सुबह लाइन में पड़े नुक्स को ठीक करने के लिए मंदीप ऊपर चढ़ा था। इससे पहले जेई दलविंदर सिंह ने लाइन बंद होने की सूचना दी थी। जैसे ही मंदीप ने तारों को हाथ डाला तो उसको बिजली करंट का झटका लगा और वह दीवार से टकराने के बाद औंधे मुंह जमीन पर गिरा। उसको तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। मृतक के साथ काम करने वालों ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी की ओर से वह बिजली बोर्ड में ठेके पर काम करते हैं, उनकी ओर से सुरक्षा के लिए कोई सामान नहीं दिया जाता। पहले भी उनके कई साथी इसी तरह अपनी जान गवा चुके हैं।
वहीं, तलविंदर सिंह, जेई बिजली बोर्ड ने बताया कि यह हादसा मेरी गलती के कारण नहीं हुआ। लाइन बंद होने के बाद कर्मचारी जांच करने उपरांत ऊपर चढ़ता है। कई बार बंद लाइन में रिवर्स करंट आ जाता है। जहां तक सुरक्षा की बात है तो सुरक्षा का सामान ठेकेदार की कंपनी की ओर से मुहैया करवाना होता है। शेर सिंह, कंपनी सुपरवाइजर ने कहा कि मेरे पास काम करने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के साथ सारा सामान दिया जाता है। हादसे के पीछे उनकी कंपनी की कोई लापरवाही नहीं है। 

किसके हाथ पर बांधेगी राखी
मृतक मनदीप चार बहनों का अकेला भाई था। राखी से एक दिन पहले भाई की करंट लगने से मौत की खबर आने पर बहने सदमे में हैं।परिवार सहित बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो चूका है,बहनें रोते हुए बोल रही भाई किसके हाथ पर बांधेगी राखी। राखी से एक दिन पहले हुई भाई की मौत से चारों बहनें सदमें में हैं।

मुबारिकपुर पुलिस चौंकी इंचार्ज एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया मृतक के चाचा बिट्टू के बयानों के आधार पर जेई तलविंदर सिंह के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया की मृतक के चाचा ने बयान दिया है की उसके भतीजे की जान जेई की गलती के कारण गई है, जिसके बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।