Saturday, 18 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब

सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए शहर में निकाला फ्लैग मार्च

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
डीजीपी की हिदायतों पर एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी के आदेशानुसार मंगलवार देर शाम स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला और अलग-अलग स्थानों पर जांच की। वीआइपी रोड से फ्लैग मार्च शुरू किया और शहर के बाजारों व गलियों से होता हुआ वापस वीआइपी रोड पर आकर समाप्त हुआ।
इस मौके पर एसएचओ दीपइंदर सिंह बराड़ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ छह पेट्रोलिग पार्टियां भी लगाई गई हैं जो दिन रात लोगों की सेवा में तैनात रहेंगी। उन्होंने कहा कि शहर में पूरी तरह से सुरक्षा के इंतजाम किए गए है और साथ ही सीसीटीवी कैमरों के साथ शहर में निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।