Saturday, 18 July 2026
Breaking News
हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
चंडीगढ़ Trending

चंडीगढ़ पुलिस चले चींटी की चाल: शिकायत चार महीने में नहीं कर सकी चार किलोमीटर का रास्ता

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/चंडीगढ

वी केअर फार यू,  पुलिस का स्लोग्र उस समय हवा हो गया जब सीनियर सिटिजन की ओर से एक बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत चार महीने से चार किलोमीटर का भी सफर नहीं कर सकी।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार महिला सीनियर सिटीजिन सी.शर्मा ने पुलिस मुख्यालय सैक्टर 9 स्थित कम्पलेंट विंडो पर एक शिकायत संख्या पीडब्ल्यू202207220 बीते 5 अप्रैल को इंडियन ओवरसीज बैंक एमडीसी सैक्टर 5 के खिलाफ हरासमेंट करने और धोखाधड़ी की शिकायत दी।

(SUBHEAD)इस शिकायत को सैक्टर 3 में जांच के लिए भेजा गया, जहां से शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए।

इसके बाद थाना 3 सैक्टर ने इस टिप्पणी के साथ लौटा दी कि यह मामला सैक्टर 26 थाना से संबंधित है, क्योंकि पैसों का लेन-देन सैक्टर 26 की सीमा में हुआ है।

महिला सीनियर सिटिजन ने बताया कि जब इस संबंंध में बीते शुक्रवार यानि 29 जुलाई 2022 को पूछा गया तो शिकायत अभी सैक्टर 26 थाने में जांच के लिए नहीं पहुंची थी।

महिला श्रीमती शर्मा ने कहा कि सीनियर सिटिजन की शिकायत पर यह हाल है तो आम आदमी की शिकायतों पर क्या कार्रवाई होती होगी।