Thursday, 04 June 2026
Breaking News
ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र
जीवन शैली Trending

स्वस्थ जीवन के लिये कसरत का महत्व समझें: भूपेंद्र शर्मा

Read in:Hindi

फ्रेंड्स फिटनेस जिम में वर्जिश मुकाबला आयोजित मुकाबले में तुषार ड़गवाल रहे प्रथम तो रितेश सिंह राजपूत व गोलू पंडित रहे द्वितीय व तृतीय 

आर के शर्मा/चंडीगढ़

स्वस्थ जीवन में कसरत के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य फ्रेंड्स फिटनेस जिम, सेक्टर 45 ने यहाँ वर्जिश मुकाबले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में भाजपा चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ आयोजन के आयोजक प्रशांत शर्मा, जिम के सीनियर ट्रेनर रंजीव राणा व ट्रेनर कुलदीप कुमार भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजक प्रशांत शर्मा ने बताया कि फिटनेस चैलेंज कम्पटीशन अंतर्गत पुशअप चैलेंज, स्क्वाड चैलेंज, बर्पी चैलेंज, बेंच प्रेस चैलेंज व प्लान्क चैलेंज जैसे चैलेंज थे जिसमें 35 प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। इन चैलेंजेज में 6 राउंड आयोजित किये गए थे। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ भाग लिया।(SUBHEAD)

वर्जिश मुकाबले में तुषार ड़गवाल को प्रथम तो रितेश सिंह राजपूत व गोलू पंडित रहे द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कसरत शरीर को स्वस्थ व दिमाग को तरोताज़ा रखती है, कसरत को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हमें अहम स्थान देना चाहिए। जो लोग घर से बाहर कसरत नही करने आ सकते उन्हें घर में व्ययाम या योग करना चाहिए। वहीं सीनियर ट्रेनर रंजीव राणा व ट्रेनर कुलदीप कुमार ने लोगों को संतुलित भोजन खाने की अपील की।