Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

…यह हादसों का शहर है, जरा संभल के ….

Read in:Hindi

सेक्टर 28 की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी चल रही टेंट में : डिस्पेंसरी की बिल्डिंग असुरक्षित घोषित 

(MOREPIC1)   चंडीगढ़, फेस2न्यूज

जी हां! यह हादसों का शहर है, जरा संभल के रहा करो। चाहे स्कूल हो या कोई सरकारी या गैर सरकारी संस्थान, यहां जागने से पहले हादसे के होने का इंतजार किया जाता है। स्मार्ट सिटी तो कहने के लिए है, परंतु ब्यूरोक्रेट तभ जागते हैं जब हादसा हो जाता है।

कार्मल कान्वेंट स्कूल में पेड़ गिरने का विवाद अभी थमा नहीं है कि अब एक सरकारी बिल्डिंग गिरने को है। बेशक वहां मौजूद डॉक्टर ने तो अब टैंट में बैठना शुरू कर दिया है, परंतु स्टाफ पर जान को बनी है, क्योंकि स्टाफ अनसेफ बिल्डिंग में बैठता है। सेक्टर 28 की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में नए डॉक्टर ने आते ही इस बिल्डिंग को असुरक्षित घोषित करवा दिया और बाहर टेंट लगा कर ओपीडी शुरू कर दी।(SUBHEAD)

इस बिल्डिंग में अभी कुछ साल पूर्व तब के सलाहकार विजय देव ने पंचकर्मा सेंटर का उद्घाटन किया था। पिछले दिनों आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टरों की बदली के बाद यहां नए डॉक्टर की नियुक्ति हुई। चार्ज लेते ही उन्हें आभास हुआ कि ये बिल्डिंग असुरक्षित है, तुरंत पहला काम बिल्डिंग असुरक्षित घोषित करवा दी। इससे साबित होता है कि पहले जो भी स्टाफ और मरीज़ यहां आ रहे थे असुरक्षित थे, कोई बड़ा हादसा होता तो कौन जिम्मेदार होता? क्या स्कूल की घटना जैसा कुछ घट जाता या नए महोदय को नई बिल्डिंग नया ऑफिस चाहिए था । ये चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बिल्डिंग में कोविड की डोज की भी सुविधा है।

0 Comments