Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बाबा का जलाभिषेक करने उमड़े साईं भक्त

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ के पुलिस प्रमुख ने साधुओं को लंगर बरताया

(MOREPIC1)चण्डीगढ़: (आर.के.शर्मा )

से. 29 स्थित साई मंदिर में गुरू पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर विशेष तौर पर हरिद्वार से लाए गए गंगा जल से साईं बाबा की प्रतिमा का साईं भक्तों ने अपने हाथों से मंगल स्नान करवा कर जलाभिषेक किया। इसके लिए मंदिर खुलने से पूर्व तड़के ही श्रद्धालुओं की लम्बी लाइनें लग चुकीं थी। मध्यान्ह आरती के बाद चण्डीगढ़ पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीर रंजन ने लंगर वितरित करके दोपहर के भोज का शुभारम्भ किया।

मंदिर कमेटी के मुताबिक प्रात:पांच बजे बाबा की कांकड़ आरती के पश्चात् पुरुष भक्तों द्वारा बाबा की प्रतिमा को मंगल स्नान करवाया गया। तत्पश्चात् बाबा का अभिषेक व बाबा को भोग अर्पण के बाद महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पाजंलि भेंट की गई। प्रातः आठ बजे साईं सच्चरित्र का पाठ आरंभ हुआ।

दोपहर 12 बजे बाबा की मध्यान्ह आरती के बाद 108 साधुओं के लिए सामूहिक भोज हुआ जिसका शुभारम्भ चण्डीगढ़ के पुलिस प्रमुख प्रवीर रंजन ने किया। बाद में साधुओं को वस्त्रादि भी दान किये गए। साधुओं के पश्चात् आम जन के लिए भी अटूट भंडारा बरताया गया।

0 Comments