Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

सैन समाज 4 दिसंबर को रचेगा नया इतिहास

Read in:Hindi

लाडवा (कुरुक्षेत्र) में होने वाले संत शिरोमणि सैन महाराज जयंती समारोह में उमड़ेगी रिकॉर्ड भीड़

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/लाडवा (कुरुक्षेत्र )

संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती समारोह इस वर्ष 4 दिसंबर 2025 को लाडवा (कुरुक्षेत्र) में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। समाज ने लक्ष्य रखा है कि इस बार जयंती समारोह में जींद की तुलना में चार गुना अधिक संख्या में लोग पहुंचकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

गौरतलब है कि 4 दिसंबर 2023 को जींद की पावन धरा पर आयोजित सैन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे थे, जहाँ सैन समाज ने एकता, अखंडता और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश देकर इतिहास बनाया था।

इस बार 2025 के जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे। कार्यक्रम का आयोजन लाडवा–कुरुक्षेत्र सैन सभा की तरफ से, श्री यशपाल ठाकर (चेयरमैन—केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड, हरियाणा सरकार) के सानिध्य में किया जा रहा है। पूरे प्रदेश से भारी संख्या में समाज के लोग लाडवा पहुंचने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

सैन समाज का कहना है कि यह जयंती समारोह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि समाज की शक्ति, एकता और गौरव का प्रदर्शन होगा।