चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक लुभाना की अगुवाई में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड में दिए गए भाषण को एक न्यूज चैनल द्वारा गलत तरीके से दिखाने पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 ट्रांसपोर्ट लाइट्स पर पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस बीच पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पुतले को लेकर काफी खींचातान हुई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी आशीष गजनवी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। देश के चौथे और मज़बूत स्तंभ को अब सरकार अपने इशारे पर काम करवा रही है। (MOREPIC1)
यूंका उपाध्यक्ष लुभाना ने आरोप लगाया कि, “इस मीडिया संगठन ने देश में पत्रकारिता को कलंकित किया है।” यूंका प्रदेश महासचिव बंगिया और जिला अध्यक्ष गुप्ता ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके नेता की छवि को खराब करने की कोशिश की गई तो युवा कांग्रेस ऐसे ही सड़को पर उतरेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी। युवा नेता सुनील यादव ने कहा कि जी न्यूज़ ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की है इस पर कड़ा संज्ञान लेने की जरूरत है।