Friday, 17 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

ठेका आधारित कर्मियों की सेवाएं रेगुलर करने के लिए तीन सदस्यीय कैबिनेट कमेटी का गठन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
ठेके के आधार पर सेवाएं निभा रहे सभी योग्य कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने तीन सदस्यीय कैबिनेट कमेटी के गठन का ऐलान किया है, जो इस सम्बन्ध में नए बिल को पास करने के लिए सभी कानूनी अड़चनें दूर करेगी। यह कमेटी कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर और हरजोत सिंह बैंस पर अधारित है।
मान ने कहा कि कैबिनेट कमेटी पंजाब के एडवोकेट जनरल के साथ विचार-विमर्श कर इस मसौदे की कानूनी पेचीदगियों की जाँच-पड़ताल करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मंतव्य के लिए विधान सभा का विशेष सत्र बुलाने से भी गुरेज़ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि इन कर्मचारियों को राहत दी जाए और इसलिए नए बिल के मसौदे को लागू करने से पहले सभी कानूनी अड़चनें दूर की जाएंगी, जिससे इसका पिछले बिलों जैसा हश्र न हो।