Tuesday, 21 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
पंजाब Trending

पंजाब: पुरानी सीरीज़ के छोटे अक्षरों वाले फेंसी नंबर लगाकर घूम रहे वाहनों के चालान, जब्त के आदेश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार ने राज्य में रजिस्ट्रेशन मार्क स्टेट कोड पी. बी. और अन्य बाकी मार्क का हिस्सा दर्शाए मापदंड पर पूरा नहीं उतरते ऐसे सभी वाहनों के चालान और जब्त करने का हुक्म दिए हैं। यह हुक्म 12-06-1989 के बाद रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के पास रजिस्ट्रड करवाए गए सभी वाहनों पर लागू होगा।
पंजाब सरकार की तरफ से एक्ट का उल्लंघन करके दिए गए इन फेंसी, अनाधिकृत नंबरों को सार्वजनिक नोटिस 30-12-2020 के द्वारा गैर-कानूनी मानते हुए रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब के परिवहन विभाग की तरफ से इन फेंसी नंबरों को तुरंत ‘वाहन’ वेबसाईट पर भी ब्लॉक करने के हुक्म जारी कर दिए हैं।
राज्य सरकार की तरफ से लिए गए उक्त फैसले सम्बन्धी जानकारी देते पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिन वाहन चालकों की तरफ से पुराने फेंसी नंबर लगाए गए थे, वह पंजाब सरकार की तरफ से जारी पंजाब मोटर व्हीकल 1989 के नियम 42-ए के तहत जारी नोटिफिकेशन नंबर 10/51/2017/1टी/1365 तारीख 10-12-2020 अनुसार नये फेंसी नंबर ले सकते हैं परंतु यह नंबर लेने के लिए मोटर व्हीकल 1988 के अधीन सम्बन्धित वाहन धारा 39, 41 (6) और 217 (डी) मोटर व्हीकल एक्ट के अधीन खरे उतरते हों।
परिवहन मंत्री ने राज्य के सभी आरटीएज़ को हिदायत की कि वह विशेष नाके लगा कर ऐसे सभी वाहनों के चालान किये जाएं और इन वाहनों को जब्त करें जोकि नियमों के विपरीत जाकर अभी भी पुराने फेंसी नंबर लगा कर वाहन चला रहे हैं।