Sunday, 19 July 2026
Breaking News
हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
चंडीगढ़ Trending

योग दिवस के अवसर पर छात्रों को बताया योग का महत्व

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  चंडीगढ़, फेस2न्यूज जन

शिक्षण संस्थान के प्रांगण में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर लगाया गया। इसमें जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर अरविन्द सिंघी, बोर्ड ऑफ मेंबर मिस शिप्रा बंसल,योग गुरु श्री नन्द लाल,मनमोहन शर्मा, ध्यान सिंह , रमेश चुघ शामिल हुए।

इस योग शिविर में जन शिक्षण संस्थान के 85 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्री नन्द लाल, मनमोहन शर्मा, ध्यान सिंह, रमेश चुघ जी ने संस्थान के छात्रों को विभिन्न योग आसनों के बारे में अवगत कराया तथा उनका अभ्यास करवाया। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. अरविन्द सिंघी ने छात्रों को योगा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

जन शिक्षण संस्थान समाज के गरीब तथा पिछड़े हुए वर्गों को व्यावसायिक कौशल कोर्सेज में प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में कार्यरत है। शिप्रा बंसल ने भी इस मौके पर छात्रों को विश्व योग दिवस के बारे में बताया और उन्हें प्रतिदिन योग करने के लाभों से अवगत कराया।