Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
हरियाणा Trending

तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले सेना में जाने वाले नहीं हो सकते: गृह मंत्री

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन करना हर आदमी का अधिकार है, मगर इसकी आड़ में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
श्री विज केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़, आगजनी करने वाले लोग सेना में जाने वाले नहीं हो सकते, सेना में तो अनुशासित लोग ही जाते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि हमारे देश में कुछ शरारती तत्व है जो हर समय मौके की तलाश में रहते हैं कि देश की शांति को किस तरह भंग किया जाए और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा और इसके लिए पूरी हिदायतें दी गई हैं। सभी की सूचियां बनाई जा रही है और जो भी तोड़फोड़ करेगा उसको हम किसी भी हालत में बख्श नहीं सकते।