Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर
हरियाणा Trending

क्राइम ब्रांच के कर्मी बनकर पैसे वसूलने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले में क्राइम ब्रांच के कर्मचारी बनकर व्यवसायियों से पैसे वसूलने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर गैंग के सरगना सहित 6 आरोपियों को काबू किया है।
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से छह फर्जी पहचान पत्र और तीन वाहन भी बरामद जब्त किए हैं।
शहर थाना महेंद्रगढ़ में एक होटल संचालक से इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद इस रैकेट का खुलासा हुआ। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ संदिग्ध खुद को क्राइम ब्रांच के कर्मचारी बताकर होटल में आए थे। उन्होंने होटल की तलाशी शुरू कर दी और एफआईआर का डर दिखाकर 50 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने डर के मारे उन्हें 30 हजार रुपये दिए। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने डर दिखाकर अन्य होटलों से भी पैसे की वसूली की है। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान गैंग के सरगना कर्मबीर उर्फ कालू, राहुल, पंकज, प्रवीण, योगेश और अनूप के रूप में हुई है।