Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
हरियाणा Trending

20 हजार लेते आबकारी निरीक्षक, 10000 लेते कंप्यूटर ऑपरेटर व 9000 लेते लाइनमैन व माली रंगेहाथ गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने यमुनानगर, नारनौल और कैथल जिलों में अलग-अलग घटनाओं में 39,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आबकारी निरीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन और माली सहित चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने आज जानकारी साझा करते हुए बताया कि यमुनानगर में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त कार्यालय में तैनात आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को शराब ठेकेदार नरेंद्र की शिकायत पर 20 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी शिकायतकर्ता से हर महीने 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
ठेकेदार जो रिश्वत नहीं देना चाहता था, उसने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी। सूचना की पुष्टि के बाद ब्यूरो पंचकूला की एक टीम ने केस दर्ज कर रेड करते हुए आरोपी को 20,000 रुपये लेते हुए काबू किया।
वहीं दूसरी घटना में गुरुग्राम से विजिलेंस टीम ने नारनौल तहसील कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह को जमीन का इंतकाल चढ़ाने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर ने इस काम के लिए शिकायतकर्ता रवि कुमार से 15 हजार रुपये की मांग की थी।
एक अन्य मामले में, कैथल जिले में तैनात उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निजी लाइनमैन परमजीत सिंह और माली पवन कुमार को कृषि भूमि में एक नया ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में गांव मलिकपुर निवासी शिकायतकर्ता जसबीर सिंह से 9,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों के खिलाफ राज्य सतर्कता ब्यूरो के संबंधित थानों में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।