Friday, 23 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
जीवन शैली Trending

दिव्यांगना मिस व वैभव मिस्टर फेयरवेल बने तो करणदीप को मिस्टर हैंडसम और आशिया को मिला मिस चार्मिंग

Read in:Hindi

खालसा कॉलेज में विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी ‘रूकसत 2022’ का आयोजन

मोहाली  (आर के शर्मा)  

फेस-3ए स्थित खालसा कॉलेज (अमृतसर) आफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज में ‘रूकसत 2022’ का आयोजन फेस 4 स्थित कम्युनिटी सेंटर में किया गया, जिसमें बी.कॉम, बी कॉम ऑनर, बी.बी.ए, बी.सी.ए और पी.जी.डी.सी.ए ,एमएससी आईटी/एलटी, एमए सशोलजी एमबीए, एम कॉम के सीनियर विद्यार्थियों को कॉलेज के जूनियर विद्यार्थियों ने फेयरवेल पार्टी दी। इस अवसर पर जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों को गुलाब का फूल भेंट कर उनके भविष्य के लिए मंगलकामनायें की।

कार्यक्रम में मिस्टर व मिस फेयरवेल, और मिस्टर हैंडसम व मिस चार्मिंग प्रतियोगिता सभी के दर्शकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना रहा। जिसमें विद्यार्थियों ने खूबसूरत परिधानों में अपनी कला का प्रदर्शन रैंप मॉडलिंग द्वारा की। इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक गीत, वेस्टर्न गाने, डांस इत्यादि प्रस्तुत किये जिसने सभी का मन मोह लिया।(SUBHEAD)

मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में बीए छठे सेमेस्टर के वैभव को मिस्टर फेयरवेल और बीए छठे सेमेस्टर की दिव्यांगना को मिस फेयरवेल चुना गया जबकि बी.कॉम छठे सेमेस्टर की आशिया को मिस चार्मिंग और बीकॉम 6 वें सेमेस्टर के करणदीप सिंह को मिस्टर हैंडसम के खिताब से नवाजा गया।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ. हरीश कुमारी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत करने वाले ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। डा. कुमारी ने विद्यार्थियों को गुड-लक कहते हुए समाज में एक अच्छा इंसान बन कर अपने माता-पिता और कॉलेज व प्रोफेसरों का नाम रोशन करने के लिए भी प्रेरित किया।

0 Comments