Monday, 20 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
राष्ट्रीय Trending

आईआईएमसी नामांकन की प्रक्रिया शुरू, सीयूईटी के जरिए 18 जून से पहले आवेदन करें

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) ने जन संचार और पत्रकारिता में परास्नातक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष से, आईआईएमसी में दाखिला केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के माध्यम से किया जाएगा, जो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार https://cuet.nta.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईआईएमसी नामांकन 2022 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 जून, 2022 है।
आईआईएमसी में अंग्रेजी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, विज्ञापन और जनसंपर्क में पीजी डिप्लोमा, रेडियो और टीवी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी के साथ-साथ आयोजित की जाएगी।
इसके बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश एक परामर्श प्रक्रिया के माध्यम से होगा। इसका विवरण शीघ्र ही आईआईएमसी प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध कराया जाएगा।
हालांकि, ओडिया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा अलग से आयोजित की जाएगी और इनके लिए आवेदन पत्र जल्द ही आईआईएमसी की वेबसाइट www.iimc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
नामांकन प्रभारी प्रो. गोविंद सिंह ने बताया कि मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आईआईएमसी में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र अपनी स्नातक की डिग्री के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर परीक्षा में उपस्थित हुए हैं/उपस्थित हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। यदि चयन किया जाता है, तो उनका प्रवेश उनके कॉलेज/विश्वविद्यालय से कम से कम एक अनंतिम अंक-पत्र/प्रमाण पत्र मूल रूप में 30 सितंबर 2022 तक प्रस्तुत करने के अधीन होगा, (उचित मामले में कारणों का पता लगाने के बाद यह तारीख बढ़ाई जा सकती है)। पाठ्यक्रम के पूरा होने पर, डिप्लोमा तभी प्रदान किया जाएगा जब आईआईएमसी कार्यालय में सत्यापन के लिए डिग्री का मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।
नामांकन संबंधी किसी भी पूछताछ के लिए आवेदक शैक्षणिक विभाग, भारतीय जनसंचार संस्थान, अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067 से संपर्क कर सकते हैं। दूरभाष नं. 011-26742920, 26742940, 26742960 (एक्‍सटेंशन 233)। मोबाइल नंबर 9818005590, (मोबाइल नंबर 9871182276 – केवल व्हाट्सएप संदेश भेजने के लिए)।