मोहाली में खुली 'एनवी सैलून एंड स्पा' की उत्तर भारत की पहली ब्रांच देश में अब तक खोल चुके 28, पंजाब मेें और शाखाएं खोलेंगे
(MOREPIC1)मोहाली (आर के शर्मा)
मोहाली-चंडीगढ़ के लोगों को लेटेस्ट फैशन, स्टाइल और ब्यूटी ट्रेंड्स की पूरी समझ है। शहर के लोग हर ट्रेंड में आगे रहते हैं और संवरने की इच्छा रखते हैं जिसको देखते हुए ही मोहाली में हमनें एनवी सैलून एंड स्पा की उत्तर भारत में पहली ब्रांच खोलने का फैंसला लिया। यह कहना है एनवी सैलून एंड स्पा मोहाली की पार्टनर रवीना अरोड़ा का। बुधवार मोहाली सेक्टर-79 में एनवी सैलून एंड स्पा को लॉन्च किया गया। एनवी सैलून एंड स्पा चेन के फाउंडर राजेश कांत व रेणु कांत और डायरेक्टर रोहन कांत व नमिका कांत खासतौर से मुंबई से लॉन्च में शामिल होने के लिए मोहाली पहुंचे।
रवीना ने बताया कि उन्हें बहुत पहले से ही ब्यूटी सेवाओं में दिलचस्पी थी। मुंबई में ठहरने के दौरान उन्होंने कई सैलून का दौरा किया लेकिन एनवी सैलून की सेवाएं उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद आईं क्योंकि वहां प्रशिक्षित व पेशेवर स्टाफ काम करता है। उन्हें एनवी सैलून में ऐसा अद्भुत अनुभव मिला कि उन्होंने उत्तर भारत में इसकी ब्रांच खोलने का फैसला किया।
राजेश कांत व रेणु कांत ने जानकारी दी कि एनवी सैलून एक अवॉर्ड विनिंग चेन है जिसकी देशभर में 25 से ज़्यादा ब्रांच हैं। मुम्बई, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद आदि में एनवी सैलून बहुत अच्छा काम कर रहा है और जब रवीना ने उत्तर भारत में एनवी सैलून खोलने की दिलचस्पी दिखाई तो हमनें उन्हें तुरंत हां कर दी। हमें पूरा यकीन है कि रवीना एनवी सैलून के नाम को बरकरार रखेंगी।
उन्होंने बताया कि एनवी सैलून ट्राईसिटी के लोगों को 50 प्रतिशत तक शुरुआती डिस्काउंट दे रहा है। यहां खासतौर से केरास्टास, नैनो-केराटिन और कम्फर्ट जोन की सर्विसेज उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ग्राहक साल की मेम्बरशिप भी ले सकते हैं जिसमें परिवार के 3 सदस्य जोड़े जा सकते हैं जिसका मतलब है कि 1 मेम्बरशिप में ही आपको पूरे परिवार की सर्विसेज मिल जाएंगी।(SUBHEAD)
रेणु कांत ने बताया कि कैसे एनवी सैलून बाकी सभी से अलग है। उन्होंने जानकारी दी कि हम अपने स्टाफ को नए प्रोडक्ट्स की जानकारी व ट्रेनिंग पर पूरा ज़ोर देते हैं। हम ग्राहकों को शानदार सेवाएं देने के लिए इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि हमारे स्टाफ को हर सर्विस या प्रोडक्ट की बारीकी से ट्रेनिंग मिली हो। रवीना ने कहा कि वे एनवी सैलून को मोहाली के लोगों की पहली पसंद बनाना चाहती हैं। उनका लक्ष्य पंजाब में और विस्मार करने का है।