Friday, 23 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
जीवन शैली Trending

महिला सशक्तिकरण को प्रतिबद्ध आईएचसीएल ने लांच किया ‘शी रिमेन्स द ताज’

Read in:Hindi

महिला मुसाफिरों के लिए पेश की कस्टमाइज़्ड ऑफरिंग, – 2025 तक 25 प्रतिशत महिलाओं को वर्कफोर्स में शामिल करने का लक्ष्य  

(MOREPIC1)  चंडीगढ़, (आर के शर्मा)

भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटेलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी  (आईएचसीएल) ने आज ‘शी रिमेन्स द ताज’ ‘She Remains the Taj’ को लांच किया जो की महिला केन्द्रित गतिविधियों का एक समग्र फ्रेमवर्क है जो अतिथि, कर्मचारी, सहभागी व समुदाय समेत सभी स्टेकहोल्डरों के लिए है।

यह फ्रेमवर्क दुनिया भर में कंपनी के होटलों में महिला मुसाफिरों के लिए बेहतर अनुभव को मुमकिन बनाएगा। आईएचसीएल ने यह भी बताया की 2025 तक कंपनी का लक्ष्य अपने कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक करने का है, तथा कंपनी महिलाओं की अगुआई वाले कारोबारों और महिला साझीदरों को भी समर्थन देगी। 

इस मौके पर आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पुनीत छटवाल ने कहा, “आईएचसीएल को संगठन के भीतर व बाहर दोनों जगह महिलाओं के मुद्दों पर काम करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। महिला ग्राहकों के बढ़ते आर्थिक प्रभाव को देखते हुए ‘शी रिमेन्स द ताज’ ने पुनः दोहराया है की वह यात्रियों के लिए ग्राहक-केन्द्रित अनुभवों की रचना हेतु प्रतिबद्ध है।” 

उन्होंने आगे कहा, “हम ऐसी गतिविधियों और नीतियों की श्रृंखला शुरु करेंगे जिनसे हमारी वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी में इज़ाफ़ा होगा। समुदाय को केन्द्र में रखते हुए आईएचसीएल व्यापक स्तर पर आर्थिक अवसरों वृद्धि जारी रखेगी।” 

(SUBHEAD)गहन अनुसंधान के आधार पर महिला यात्रियों को ध्यान में रखते हुए काफी विकास किया गया है जिसमें उच्च स्तर की गोपनीयता, सुरक्षा, सुविधाएं व ठहरने संबंधी पेशकशें आदि शामिल हैं। लीडरशिप में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को प्रतिबद्ध आईएचसीएल ने अपने आगामी होटलों में महिला कर्मचारियों की संख्या 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया है। 

बीते वर्षों में आईएचसीएल ने कई अग्रगामी कदम उठाए हैं जिनमें से कुछ हैं- दक्षिण एशिया में पहले ऐसे लक्ज़री रेसिडेंस जिनका प्रबंधन पूरी तरह महिलाएं करती हैं, चेन्नई में ताज वेलिंग्टन म्यूज़ और मुंबई में जिंजर के फ्लैगशिप होटल निर्माण में पूरी तरह महिला इंजीनियरों की टीम। महिलाओं के लिए कंपनी की नीतियां इस उद्योग में सबसे आगे हैं जैसे- मातृत्व हेतु ज्यादा छुट्टियां, क्रैच सुविधा, आईवीएफ उपचार समेत स्वास्थ्य लाभ और जिन समुदायों व क्षेत्रों में महिलाओं को सुविधाएं प्राप्त नहीं हैं वहां कौशल विकास मुहैया कराना। 

आईकॉनिक ब्रांड ‘ताज व उसकी सौ साल पुरानी विरासत को सम्मान देते हुए ‘शी रिमेन्स द ताज को एक फिल्म के प्रदर्शन के साथ लांच किया गया और इस मौके पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों के संग एक पैनल चर्चा भी हुई तथा नारीत्व के जज़्बे का उत्सव मनाया गया।

0 Comments