चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आधुनिक हरियाणा के विजन को ध्यान में रखते हुए इस बार बजट पेश किया जाएगा, जिसमें जनता से किए सभी वायदों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा भवन नई दिल्ली में भाजपा संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से वर्चुअल मीटिंग के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, कृषि एवं किसान कल्याण सहित अन्य सभी क्षेत्रों व वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जनता की जरूरत व उसकी सेवा के लिए जो भी अच्छा होगा, उसके लिए कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट तैयार करने से पहले अलग-अलग सेक्टर के लोगों से बात की गई और उनके सुझाव आमंत्रित किए गए। कुछ प्रमुख विभागों से भी बजट पूर्व चर्चा की गई है। इस दौरान जो भी अच्छे सुझाव आएंगे, उन्हें बजट में शामिल किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास व भविष्य के हरियाणा को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।
हरियाणा
Trending
आधुनिक हरियाणा के विजन पर आधारित होगा बजट: मुख्यमंत्री
Read in:Hindi