Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

हरियाणा रोडवेज का क्लर्क 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने हरियाणा रोडवेज, जींद के एक कर्मचारी को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी करने की एवज में एक व्यक्ति से 10000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो प्रवक्ता ने आज यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा रोडवेज, जींद में नाजर ब्रांच क्लर्क के पद पर तैनात श्रीभगवान के रूप में हुई है।
जींद के एक व्यक्ति ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके पुत्र का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में पैसे की मांग की है।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रेड कर आरोपी कर्मचारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ ब्यूरो थाना करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।