Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
जीवन शैली Trending

सूंदर मुंदरिये तेरा कौन बेचारा- दुल्ला भठी वाला गाकर मनाई लोहड़ी

Read in:Hindi

ओंकार चैरिटेबल ने गरीब परिवारों की बेटियों संग मनाई लोहड़ी

(MOREPIC1)(MOREPIC3)(MOREPIC4)चंडीगढ़ (आर.के.शर्मा)

समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आज लोहड़ी उत्सव/ बेटी उत्सव बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। लोहड़ी सेलिब्रेशन के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के साथ लोहड़ी मनाई गई तथा समारोह में भाग लेने वाली सभी बेटियों को मूंगफली, पॉपकॉर्न, तिल, रेवड़ी और गज्जक आदि वितरित किए गए।

इस दौरान बेटियां भी लोहड़ी के गीतों पर खूब झूमीं।सभी के चेहरों पर त्योहार की खुशी देखते ही बनती थी। पंजाबी बोलियों पर भी रंग बिरंगे कपड़े पहनी लड़कियों ने खूब गिद्धा पाया।

संस्था के प्रेजिडेंट रविन्द्र सिंह बिल्ला ने अपनी संस्था के सदस्यों सहित लोहड़ी की पूजा अर्चना कर लोहड़ी पर्व की सभी को बधाई दी और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।(SUBHEAD)

इस अवसर पर लोहड़ी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोहड़ी के गीत, भंगड़ा, छल्ला आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम को हर्षाेल्लास से मनाया गया।

रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि यह पर्व जीवन में उल्लास बिखेरने वाला पर्व है। लोहड़ी खुशहाली, आपसी सौहार्द और खुशियों का संदेश लेकर आती है, नए साल का यह पहला त्यौहार लोगों के दिलों में खुशियां भर देता है।

रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि बदलते वक्त के साथ लोगों की सोच में भी बदलाव आया है।

पहले लोग यहाँ बेटा होने पर खुशियां मनाते थे, वहीं अब बेटियों के पैदा होने पर भी उसी खुशी के साथ बेटी का घर आगमन होता है। लोहड़ी पर्व भी अब बेटियों को समर्पित कर दिया गया है।