Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम
हरियाणा Trending

गोपाष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गौ व बैलों का श्रद्धापूर्वक किया पूजन

Read in:Hindi

(MOREPIC1) हरि शर्मा/पंचकूला 

पंचकूला गोशाला ट्रस्ट के माता मनसा देवी गोधाम में गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ और बैलों का पूजन बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर प्रमुख पंडित सतीश शर्मा शास्त्री ने गोपाष्टमी के महत्व के बारे में बताया कि गोपाष्टमी प्राचीन काल से निभाई जा रही सांस्कृतिक व धार्मिक परंपरा है। गोपाष्टमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को पड़ने वाला एक सनातनी त्योहार है, जिसमें गाय और बैल की पूजा की जाती है। यह उस युग का उत्सव है जब कृष्ण के पिता नंद ने कृष्ण को वृंदावन की गायों की देखभाल की जिम्मेदारी दी थी।

ट्राईसिटी से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गौ व बैलों का पूजन किया व परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए शुभकामनाएँ की। समाजसेवी हरीश शर्मा ने बताया कि गौ-सेवा से अहिंसा की भावना जागृत होती है, व्यक्ति नि:स्वार्थ व विनम्र बनता है, जीवन में धैर्य और समर्पण आता है। नियम से जो व्यक्ति गौ सेवा करता है, वो व्यक्ति ज़िम्मेदार बनता है। इससे न केवल समाज कल्याण व राष्ट्र भावना पनपती है बल्कि गोपाष्टमी से जीवों की सेवा व सुरक्षा के भाव को बढ़ावा मिलता है।