Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
जीवन शैली Trending

मिस इंडिया यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा का गृहनगर में सम्मान

Read in:Hindi

राज सदोष/ अबोहर

मनिका विश्वकर्मा, जिन्हें हाल ही में मिस इंडिया यूनिवर्स का प्रतिष्ठित खिताब हासिल हुआ है, को लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने उन्हें आगामी मिस वर्ल्ड यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मनिका इन दिनों अपने गृहनगर श्रीगंगानगर में परिवार के साथ कुछ समय बिता रही हैं।इसके साथ ही वे विश्व स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त हैं। मनिका विश्वकर्मा का सम्मान उनके निवास स्थान पर आयोजित एक सादे लेकिन भावपूर्ण कार्यक्रम में किया गया। लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन के अध्यक्ष नौरंगराय गर्ग, सचिव संजय बंसल, कैशियर रमेश कुमार बंसल, मनीष गुप्ता, मीडिया प्रभारी आशीष जैन तथा मनाली जैन सहित टीम ने उनके घर पहुंचकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। मनिका को मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई दी और मिस वर्ल्ड यूनिवर्स प्रतियोगिता में विजयी होकर वापस श्रीगंगानगर लौटने की शुभकामनाएं दीं।

(SUBHEAD)मनिका विश्वकर्मा ने कहा कि उनका गृहनगर और परिवार हमेशा उनकी प्रेरणा का स्रोत रहा है। मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतना उनके लिए एक सपने की साकार होने जैसा है, और अब वे पूरे जोश के साथ मिस वर्ल्ड यूनिवर्स की तैयारी में जुटी हुई हैं।

मिस वर्ल्ड यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 21 नवंबर को थाईलैंड में होने वाला है। मनिका विश्वकर्मा इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और उम्मीद है कि वे देश और अपने श्रीगंगानगर शहर का नाम रोशन करेंगी। लायंस क्लब ने शहरवासियों से अपील की कि वे मनिका को समर्थन दें और उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करें।