Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

पहली पत्नी केे होते की दूसरी शादी, पंचकूला पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/पंचकूला

डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में महिला थाना टीम ने 30 सितंबर को महिला थाना पंचकूला में दर्ज एक मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने हिसार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महिला थाना में दर्ज शिकायत में पंचकूला वासी एक युवती ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात उक्त युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर युवक ने खुद को अविवाहित बता कर विश्वास जीत लिया और वर्ष 2025 में युवती से शादी कर ली। कुछ समय बाद युवती को यह ज्ञात हुआ कि आरोपी पहले से ही विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं।

डीसीपी ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना और महिला की लज्जा भंग करने संबंधी प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच महिला एएसआई कविता को सौंपी गई, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जांच के दौरान मिले तथ्यों और साक्ष्यों की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

डीसीपी का कहना है कि प्रकरण गंभीर प्रकृति का है और धोखाधड़ी कर विवाह करने जैसी घटनाओं पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।