Saturday, 24 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
जीवन शैली Trending

सुनैना सुदेरा ने जीता बेकिंग कंपटीशन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /अबोहर

सेतिया कॉलोनी श्रीगंगानगर निवासी श्रीमती सुनैना सुदेरा ने मलोट में आयोजित एक प्रतिष्ठित कुकिंग एंड बेकिंग कंपटीशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेकिंग कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है।

इस कंपटीशन में उन्होंने ऑन-द-स्पॉट बेकिंग करके एक ऐसा केक तैयार किया, जो न केवल देखने में बेहद आकर्षक था, बल्कि स्वाद और पोषण के मामले में भी उत्कृष्ट था। कंपटीशन में कुल 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बेकिंग कैटेगरी में सुनयना समेत 15 प्रतियोगी शामिल थे। निर्णायक मंडल में मशहूर मास्टर शेफ गुरकीरत सिंह, न्यूट्रीशन विशेषज्ञ राम दुआ और लुधियाना से आईं मोनिका अरोडा जैसे अनुभवी विशेषज्ञ शामिल थे। इन जजों ने सुनैना के केक की सराहना करते हुए उसे स्वाद, प्रस्तुति और पौष्टिकता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ घोषित किया।

सुनैना ने बताया कि उन्होंने केक में ऐसे सामग्रियों का उपयोग किया जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, जैसे कि प्राकृतिक मीठा, फल और नट्स, जिससे केक न सिर्फ स्वादिष्ट बना बल्कि पोषण से भरपूर भी रहा। आयोजन समिति की ओर से उनको ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, गिफ्ट हैंपर और कैश प्राइज से सम्मानित किया गया। आयोजक पूनम मक्कड़ और वीनू धूडिया के अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किए।

सुनैना ने कहा-मुझे बेकिंग का बहुत शौक है। पति अमित सहित पूरी फैमिली मेरा सपोर्ट करती है, जिससे मैं ऐसे कंपटीशन में बेहतर प्रदर्शन कर पाती हूं।” वे विभिन्न बेकिंग कंपटीशन में पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। लगभग पांच वर्षों से वे केक बेकिंग के व्यवसाय में सक्रिय हैं। सेतिया कॉलोनी में वे द डिलिशियस केकेस स्कूल का संचालन करती हैं, जहां वे इच्छुक महिलाओं और युवाओं को बेकिंग का कोर्स सिखाती हैं।

0 Comments