Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
जीवन शैली Trending

रिदम ऑफ डांस अकादमी ने किया करवा चौथ का भव्य आयोजन, मनिंदर करवा क्वीन

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  दीपक सिंह/चंडीगढ़

सनी एनक्लेव खरड़ में वंदना पाठक की अ-रिदम ऑफ डांस अकादमी ने करवा चौथ का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मिसेज वर्ल्ड पंजाबन 2021 रोमी घई चीफ गेस्ट थी. वह एक सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाओं को प्रेरित करने वाली एक प्रेरणादायक महिला हैं, साथ ही विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता भी हैं। इस अवसर पर सोनू सेठी (वीआईपी अतिथि (सेठी ढाबा के मालिक) और मिस्टर राजा (वीआईपी अतिथि [राजा 41 स्टूडियो फोटोग्राफी और न्यू यूनिक फैशन पॉइंट के मालिक]) भी उपस्थित थे। वीआईपी गेस्ट में नवीप्रीत और मेघा मरवाह भी शामिल हुए।

मीडिया से बातचीत में वंदना पाठक ने कहा कि वह एक समाज सेविका और ब्यूटी पेजेंट की विजेता हैं, लेकिन उनका मानना है कि करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्यार और सम्मान का प्रतीक है। पति को भी अपनी पत्नी के साथ मिलकर करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए, जिससे दोनों के बीच प्यार और सम्मान बढ़े।

मशहूर टैरो कार्ड रीडर मेघना ने करवा चौथ की बधाई देते हुए इस शानदार सेलिब्रेशन की तारीफ की।

आयोजन में दस महिलाओं को करवा क्वीन के टाइटल से सम्मानित किया गया। शो की विजेता मनिंदर रहीं, जबकि हरप्रीत कौर प्रथम रनर अप और गुरप्रीत कौर द्वितीय रनर अप रहीं।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। रैंप वॉक और डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते। सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे और सभी महिलाओं को विशेष रिटर्न गिफ्ट्स दिए गए।
कार्यक्रम की सफलता पर चीफ गेस्ट रोमी घई और सभी वीआईपी गेस्ट, यहां तक कि सभी प्रतिभागियों ने वंदना पाठक को बधाई दी और उनसे जल्दी ही ऐसे ही आयोजन करने का अनुरोध किया।