Saturday, 19 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़

Read in:Hindi

अखिलेश बंसल/ बरनाला 

जिस माहौल को पैदा कर आम आदमी पार्टी सत्ता में आयी थी जिन वादों को लेकर आयी थी, इस पार्टी ने सभी वादों का कत्ल कर दिया। गत चार साल से पंजाब के भविष्य पूरी तरह से अंधकार में डूब गया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने प्रेसवार्ता में कही। वह पंजाब में गृह मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह की मोगा में होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को बरनाला पहुंचे थे।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों, जिला प्रधान यादविंदर शंटी, भाजपा पार्षद नरिंदर कुमार गर्ग, पूर्व सैनिक विंग के कैप्टन गुरजिंदर सिंह सिद्धु, राजू चौधरी भी थे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी डेरा बल्लां पहुंचे जिनकी आमद से पंजाब की मानसिकता बदली, पंजाब वासियों ने उन्हें अपना समझा। आम आदमी पार्टी को जिताकर खामियाजा भुगत रहे पंजाब के लोग पंजाब को बचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहे हैं।

(SUBHEAD)बरनाला के वाई.एस. फिनलैंड स्कूल में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की। मीडिया को संबोधित करते भाजपा नेता जाखड़ ने कहा कि पंजाब की राते हीं नहीं दिन भी कयामत की धार के नीचे गुजर रहे हैं। प्रदेश के हालात बद से बदतर हो चुके हैं, आम आदमी के साथ साथ पुलिस जवान, सरपंचों के कत्ल सरेआम हो रहे हैं। डर के मारे पुलिस को अपने थानों की दीवारें 5-5 फीट ऊंची करनी पड़ी है।

पंजाब को सहम के माहौल से बाहर निकालने को लेकर लोगों की नजर भारतीय जनता पार्टी की ओर है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भी वही है, पुलिस भी और प्रशासन भी वही है। लेकिन आम आदमी पार्टी की नालायकी के कारण का पंजाब का पतन हो गया है। इस पार्टी की विचारधारा पंजाब को लूटने की है। प्रदेश में लैंड माफिया कोई दूसरा नहीं, बल्कि सरकार खुद लैंड माफिया है।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा को सार्वजनिक करते कहा कि मोदी जी पंजाब वासियों को आश्वासन दिया है कि उनकी नजर पंजाब की ओर है, इस प्रदेश की हर समस्या का समाधान करने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। जाखड़ ने विरोधियों की ओर से भाजपा की अमेरिका से ट्रेड डील होने के लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते कहा कि पंजाब के किसी भी शहर की फ्रूट और ड्राई-फ्रूट मार्केट में जाकर देखो आपको पता चल जाएगा कि पंजाब और भारत का अपना उत्पादित फ्रूट और ड्राई-फ्रूट बाजार में कितने करोड़ों का आ रहा है और पड़ोसी राज्यों एवं विदेशों का कितना। उन्होंने वादा किया कि भाजपा पंजाब की किसानी को नुकसान किसी कीमत पर नहीं होने देगी।

कांग्रेस को आड़े हाथ लेते जाखड़ ने कहा कि राहुल गांधी बरनाला में वर्करों और नेताओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे, उनकी जो बैठक बंद कमरा होनी चाहिए थी कांग्रेस की लड़ाई उन्होंने जगजाहिर कर दी। राहुल का मंच से कहना कि तुम सुधर जाए वर्ना मैं और खड़गे जी मिलकर तुम्हें ठीक कर देंगे। राहुल की इस शैली से पंजाब के कांग्रेसी खुद हताश हो गए हैं।

गौरतलब हो कि अपने आंगन में भाजपा नेता सुनील जाखड़ के पहुंचने पर उनका बरनाला के वाई.एस. फिनलैंड स्कूल की प्रबंध समिति निदेशक वरुण भारती और प्रिंसिपल बिम्मी पुरी ने अभिनंदन किया।