Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान

फाजिल्का: फाजिल्का की भारत-पाक सीमा की चौकी पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने फैजान-ए-मदीना जामा मस्जिद सुन्नी बरेलवी सोसाइटी की टीम बार्डर पर पहुंची।

बार्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा ने बताया कि सीमा पर क्षेत्र की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने टीम का भव्य स्वागत किया।

इस टीम का नेतृत्व शहज़ादा ए हुज़ूर मुफ्ती ए आजम राजिस्थान हज़रत हाजी मोईनअहमद साहिब क़िब्ला इंडिया सुनी जमात के सदर कर रहे थे उनके साथ नवासा-ए-रसूल‌ (संरक्षक: फैजाने मदीना मस्जिद सूनी बरेलवी सोसायटी) के सदर पीर सैयद कमरुद्दीन चिश्ती बबुखारी ने रिट्रीट सेरेमनी देखने के बाद देश भक्ति का जज्बा दिखाते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत जिंदाबाद की जय के घोष से सीमा को गुंजायमान कर दिया। उनकी यह देश भक्ति देख पाकिस्तानी सीमा पर खड़े दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली

मुस्लिम धर्म से संबंधित इस टीम ने मिलकर देश में अमन शांति, खुशहाली और प्रगति की दुआएं की। सभी ने बीएसएफ अधिकारियों व जवानों द्वारा सीमा पर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। 

0 Comments