Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
चर्चा Trending

श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर 46 के दशहरा में सोने की लंका व 101 फुट ऊँचे रावण के पुतले का दहन होगा खास आकर्षण का केंद्र

Read in:Hindi

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

चंडीगढ़  

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर 46 चडीगढ़ की ओर से बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जा रहा है। सेक्टर 46 के दशहरा ग्राउंड में 2 अक्टूबर को किए जा रहे इस भव्य आयोजन को लेकर

यहां सेक्टर 46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कमेटी के चीफ पैट्रन कम चेयरमैन जतिन्दर भाटिया, प्रधान नरिंदर भाटिया तथा महासचिव सुशील सोवत व अन्य मेंबरों ने बताया कि उनकी कमेटी की ओर से आयोजित किये जा रहे इस 28वे आयोजन में इस बार सोने की लंका दहन के साथ साथ रावण दहन के दौरान रथ पर सवार रावण के पुतले की घूमती हुई गर्दन व चेहरा और नाभि में से निकलती हुई अमृत कुंड की धारा तथा स्टेज से ही रावण, मेघनाद और कुम्भ कर्ण के पुतलों को रिमोट से अग्नि देना खास आकर्षण का केंद्र होंगेI कमेटी के चीफ पैट्रन जतिंदर भाटिया ने बताया की इस बार भी चंडीगढ़ में सबसे ऊँचा रावण का पुतला 101 फुट ,मेघनाद का पुतला 95 और कुंभकर्ण का पुतला 90 फुट ऊंचाई का बनाया गया हैI कमेटी की ओर से ईको फ्रेंडली आतिशबाजी का प्रयोग किया जा रहा है और ज्यादतर आतिशबाजी हवा में चलाई जाएगी तांकि वातावरण का नुकसान ना होI

कमेटी के चीफ पैट्रन कम चेयरमैन जतिंदर भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब के राजयपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगेI इसके साथ ही चंडीगढ़ के उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव (आईएएस ) तथा प्रशासन के चीफ इंजीनियर श्री सीबी ओझा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित होंगेी इसके साथ ही जीजीडीएसडी कॉलेज सोसायटी चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सिदार्थ शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जीजीडीएसडी कालेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ के प्रिंसिपल डाक्टर अजय कुमार, चंडीगढ़ के पूर्व चीफ इंजीनियर किशनजीत सिंह, हाईटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज के आरएस सचदेवा, चंडीगढ़ के पूर्व चीफ इंजीनियर वीके भारद्वाज, पीजीआई के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डाक्टर संतोष कुमार तथा चंडीगढ़ के पूर्व चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा बतौर 'गेस्ट ऑफ ऑनर' उपस्थित होंगे।

श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से सराहनीय कार्यों को लेकर दशहरा कमेटी की ओर से हर साल दिए जाने वाले 'चंडीगढ़ रत्न अवार्ड' की कड़ी के तहत इस साल पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के डाक्टर संदीप बांसल तथा पीएमएल एसडी पब्लिक स्कुल चंडीगढ़ की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा को 'चंडीगढ़ रत्न' अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के चीफ पैट्रन कम चेयरमैन जतिन्दर भाटिया ने बताया कि आयोजन स्थल के अन्दर लगभग 10 हजार दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों का प्रबन्ध भी किया गया है। मेला स्थल पर सुरक्षा के भी खास प्रबंध किये जा रहे है जिसके लिए चंडीगढ़ पुलिस के जवानों के साथ साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात होंगेI किसी आपातकाल स्थित से निपटने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम के फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ साथ पार्क हॉस्पिटल मोहाली की टीम एंबुलेंस की साथ पुरे कार्यक्रम के दौरान तैनात रहेंगी। आयोजन का कई चैनलों चैनल के साथ साथ युट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया जायेगा