Saturday, 25 April 2026
Breaking News
डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता
चंडीगढ़ Trending

भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा के लिए ममता डोगरा आमंत्रित

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

भगवान श्री वाल्मीकि शोभा यात्रा आयोजित कमेटी के अध्यक्ष भाई प्रवीण शाह, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान मोनू बहोत और वारा सेक्टर-25 के प्रधान राजेंद्र नीटू जी अपनी पूरी टीम के साथ महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर श्रीमती ममता डोगरा जी के निवास स्थान पर पहुँचे।

इस अवसर पर उन्होंने ममता डोगरा जी को आगामी शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में आमंत्रित किया। ममता डोगरा ने अध्यक्ष प्रवीण शाह का मुंह मीठा करवा कर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस व शोभा यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वह बढ़-चढ़कर इस शोभायात्रा में हिस्सा लेंगी और इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।