Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

जागृति रामलीला कमेटी में मुख्यत: सीता स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ :

सेक्टर 23 में जागृति रामलीला कमेटी में आज मुख्यत: सीता स्वयंवर का दृश्य पेश किया गया। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार से रावण समेत पूरे देश से राजा-महाराजा इकट्ठे होते हैं माता सीता के स्वयंवर में ताकि उनसे विवाह कर पाएं। कोई भी राजा जब धनुष नहीं उठा पाता तो राजा जनक कहते हैं कि पृथ्वी पर एक भी वीर नहीं है जो उनकी इच्छा पूरी कर सके।

ऐसे में लक्ष्मण क्रोधित हो जाते हैं तो श्री राम जी उसको शांत करने के लिए धनुष को उठा कर स्वयंवर जीत लेते हैं तथा माता सीता से विवाह कर लेते हैं। फिर श्रीराम की बहस होती है श्री परशुराम जी से, जो उनका धनुष तोड़ने पर क्रोधित होते हैं परंतु वह बाद में श्री राम का स्वरूप देखकर शांत होकर वहां से चले जाते हैं।

इस दृश्य में रावण के रूप में रजत घई, परशुराम के रूप में आशुतोष रत्न, राजा जनक के रूप में सुरिंदर सिंह, श्री राम के किरदार में हिमांशु और माता सीता के किरदार में सोनिका भाटिया ने दृश्यों को बेहद सहज तरीके से जीवंत किया।