Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

श्री रामलीला हमारे संस्कारों, आदर्शों और धर्म की अमूल्य धरोहर : जितेंद्र भाटिया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़  

श्री रामलीला सिर्फ़ एक नाट्य मंचन नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों, आदर्शों और धर्म की अमूल्य धरोहर है। यह हमें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यहां सेक्टर 48 में श्री राम सेवक युवा कला मंच की ओर से मंचित की जा रही श्री रामलीला में बतौर विशेष मेहमान उपस्थित हुए पूर्व पार्षद और श्री सनातन धर्म सभा मंदिर सेक्टर 46 के अध्यक्ष श्री जितेंद्र भाटिया ने प्रभु भक्तों को संबोधित करते हुए भगवान श्री राम के आदर्श जीवन से जुड़ी शिक्षाओं को लेकर संबोधित करते हुए यह बातें कही।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन यह सिखाता है कि कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी हों, सत्य और धर्म की जीत निश्चित है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दें।
भगवान श्री परशुराम और लक्षण के संवाद खास रहे जिससे मिलने वाले संदेश से हमें सीखने की बहुत जरूरत है उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे समाज खासकर युवा पीढ़ी और बच्चों को भगवान श्री राम के आदर्श जीवन से मिलने वाले संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की बहुत ही ज्यादा जरूरत है, ताकि एक उज्जवल भविष्य वाले समाज और आदर्श जीवन का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह श्री राम सेवक युवा कला मंच और सभी कलाकारों को हृदय से धन्यवाद देता हूँ, जो अपनी निष्ठा और परिश्रम से हमें यह दिव्य अनुभव कराते हैं।

इस मौके पर श्री जितेंद्र भाटिया सहित उनकी पत्नी श्रीमती नीलम भाटिया, सुपुत्र ऋषभ भाटिया, पोत्र अयान भाटिया का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विपोन जोत सिंह, प्रधान विकास सोनी, पैटर्न दीपक गर्ग और डायरेक्टर प्रदीप कुमार तथा अन्य पदाधिकारिओं ने स्वागत किया और उन्हें भगवान श्री राम का पटका पहनाकर और मोमेंटो देकर जय श्री राम के जयकारों के बीच सम्मानित किया।