Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
खेल Trending

मेहमानों के लिए तैयार है कुमारहट्टी का खेल परिसर,तीसरी राजा वीरभद्र सिंह स्मारक बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से

Read in:Hindi

मनमोहन सिंह

तीसरी राजा वीरभद्र सिंह स्मारक बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह सज गया है कुमारहट्टी का खेल परिसर। प्रतियोगिता 25 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित की जाएगी । शिवालिक की पहाड़ियों में बसा यह छोटा सा गांव आज पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गया है।

25 सितंबर यानी वीरवार से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों से 638 खिलाड़ी यहां आ रहे हैं। इनके अलावा 100 के आसपास प्रशिक्षक, अंपायर, लाइन जज और दूसरे तकनीकी लोग भी यहां मौजूद रहेंगे। यहां के आम लोगों का उत्साह देख कर उम्मीद है कि चार दिनों तक चलने वाले इस अखिल भारतीय बैडमिंटन टूर्नामेंट को देखने हर रोज 1000 से 1200 लोग आते रहेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि हॉल में लगभग 1500 दर्शकों के बैठने का प्रबंध किया गया है।

(SUBHEAD)आयोजन समिति के सदस्य और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भूमेश जोशी ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए उनकी ज़रूरत की हर सुविधा इस परिसर में ही उपलब्ध रहेगी। उन्हें किसी चीज़ के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की आठ बार की चैंपियन और अखिल भारतीय महिला खेल मुकाबलों की कांस्य पदक विजेता सरगुन अरोड़ा और कुछ दूसरे पुराने खिलाड़ी भी प्रतियोगिता के दौरान यहां मौजूद रहेंगे।

ध्यान रहे कि सरगुन अरोड़ा अभी हाल ही में वियतनाम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से तीन पदक जीत कर लौटी हैं। भूमेश जोशी ने बताया कि यहां भाग लेने वाले खिलाड़ियों में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।

इस प्रतियोगिता का उदघाटन राज्य में लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे।