Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

अग्रसेन जयंती पर मुफ्त जांच शिविर का आयोजन, 110 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ :श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट और हिन्दू पर्व महासभा द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 40 में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली के सामान्य, हड्डी रोग और हृदय रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई व परामर्श दिया गया तथा जेपी हॉस्पिटल द्वारा आंखों की जांच और श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट की लैब द्वारा केलोस्ट्रोल, क्रिटनाइन, बीपी, शुगर और ईसीजी आदि टेस्ट किए गए। जरूरत अनुसार और चिकित्सक के परामर्श से मुफ्त दवाई भी उपलब्ध कराई गई।

विकास सिंगला (अंक ज्योतिषाचार्य) ने भी अपनी सेवाएं दी। स्वास्थ्य शिविर 110 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष अजय सिंगला ने बताया कि शिविर में प्रमुख समाजसेवी और अग्रवाल समाज से गिरधारी लाल जिंदल, बीपी अरोड़ा (अध्यक्ष, हिन्दू पर्व महासभा), विनय कपूर (सचिव, श्री राधा कृष्ण मंदिर), ट्रस्ट से अजय सिंगला हैप्पी, विकास गोयल, ललित गुप्ता, रत्न लाल, सुश्री रुचि कपूर, श्रीमती रेखा, श्रीमती वंदना का पूर्ण सहयोग रहा।