Thursday, 06 August 2026
Breaking News
श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल
हिमाचल Trending

2,600 से अधिक युवाओं की भर्ती से विद्युत सेवाएं सुदृढ़ करेगी प्रदेश सरकार

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   फेस2न्यूज/शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने राज्य भर में बिजली सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) में 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्रों और 1,000 टी-मेट की नियुक्ति को मंजूरी दी है। हाल ही के दशकों में यह पहली बार है कि किसी सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की भर्ती की जाएगी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय फील्ड स्टाफ की कमी को दूर करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। वर्तमान में, टी-मेट के 4,009 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 3,049 खाली पड़े हैं, जिससे परिचालन मे समस्याएं और सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए, सरकार ने टी-मेट के 1,000 पदों को भरने के साथ-साथ वृत्त स्तर पर टी-मेट के रिक्त पदों के स्थान पर 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्रों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

बिजली उपभोक्ता मित्रों की नियुक्ति एक अधिकृत सरकारी एजेंसी द्वारा उन पात्र उम्मीदवारों में से की जाएगी, जो दसवीं पास हैं और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/वायरमैन ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। आवेदकों के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है।

प्रवक्ता ने कहा कि फील्ड कर्मचारी एचपीएसईबीएल की रीढ़ हैं, जो कुशल सेवाओं के माध्यम से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं और आपदाओं के दौरान बिजली बहाल करने के साथ ही क्षतिग्रस्त बुनियादी विद्युत ढांचे की मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्युत क्षेत्र में कार्यबल को मजबूत करने से उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक सरकारी क्षेत्र में 23,191 युवाओं को रोज़गार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोज़गार के साथ-साथ स्वरोज़गार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।