Saturday, 25 April 2026
Breaking News
डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता
चंडीगढ़ Trending

ईएसआई बीमा वर्कर का मेडिकल बिल भुगतान अधिकतम 30 दिन में होगा

Read in:Hindi

संजय कुमार मिश्रा/ पंचकूला /चंडीगढ

अक्सर ये देखा जाता है कि ई एस आई बीमा वर्कर अपने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल के भुगतान के लिए डिस्पेंसरी के चक्कर लगाते रहते हैं, कभी ये कागज लगाओ तो कभी वो कागज लगाओ, काफी भागदौड़ के बाद जब सारे कागज लग गए और डिस्पेंसरी में जमा कर लिया गया तो वो मेडिकल बिल महीनों सालों पेंडिंग रहते हैं और भुगतान नहीं आती है अगर डिस्पेंसरी में पूछा जाए तो संबंधित कर्मचारी बताते हैं कि बजट नहीं है इसलिए भुगतान में विलंब हो रहा है।

ईएसआई के महानिदेशक ने एक सर्कुलर जारी करके बीमा वर्कर को चिकित्सा प्रतिपूर्ति अधिकतम 30 दिन में देने का निर्देश दिया है। दिनांक 25 अप्रैल 2022 को जारी अपने सर्कुलर में महानिदेशक ने अपने सभी क्षेत्रीय निदेशक, उप क्षेत्रीय निदेशक एवं सभी राज्यों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि, “निगम बीमा वर्कर के मेडिकल बिल के भुगतान में महीनों एवं सालों की देरी जैसी शिकायत को गंभीर मानता है और निर्देशित करता है कि बीमा वर्कर के सभी मेडिकल बिल का भुगतान इसकी प्राप्ति के 30 दिन के भीतर किया जाए”।

महानिदेशक ने सर्कुलर में आगे कहा, इस तरह का प्रावधान जहां एक और बीमा वर्कर को राहत देगा, शिकायतों को कम करेगा वहीं दूसरी ओर निगम की छवि को बेहतर बनाएगा।