Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
खेल Trending

कुमारहट्टी में चार दिवसीय राजा वीरभद्र सिह ओपन नैशनल बैडमिंटन प्रतियोगता 25 सितंबर से

Read in:Hindi

प्रतियोगिता मे लगभग एक दर्जन अंतराष्ट्रीय खिलाडी भी खेलेंगे

(MOREPIC1)   सरोज चौहान/ सरगुन/  कुमारहट्टी (सोलन)  

धर्मपुर (सोलन) कुमारहट्टी वैलफेयर सोसायटी की ओर से स्पोटर्स स्टेडियम में चार दिवसीय राजा वीरभद्र सिह मैमोरियल नैशनल ओपन इनविटेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्पोटर्स स्टेडियम में 25 से 28 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी व नालागढ़ के विधायक बाबा हरदीप सिह विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। नैशनल प्रतियोगिता मे देश के 14 राज्य के 400 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

प्रतियोगिता मे बैडमिटन के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे। जिन राज्य के खिलाड़ी नैॆशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, में गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ, यूपी, मध्यप्रदेश, दिल्ली,पंजाब,चंडीगढ, हरियाणा, उतराखंड, जम्मु कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,उड़ीसा, केरल आदि राज्य शामिल हैं।

प्रतियोगिता के आयोजक व सोसायटी के अध्यक्ष रमेश चौहान व मास्टर अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी बीके जोशी ने बताया की इस प्रतियोगिता मे देश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे I प्रतियोगिता की खास बात प्रदेश मे अंतराष्ट्रीय लेवल का बैडमिंटन कोट व नैशनल लेवल के रैफरी मैच को करवाएंगे।

खेल परिसर मे चार टीमें एक साथ खेल सकेंगी । लाईव स्कोर बोर्ड के माध्यम से स्कोर देखा जा सकेगा।