Thursday, 06 August 2026
Breaking News
*प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
हिमाचल Trending

मणिमहेश तीर्थयात्रियों के लिए चलाया गया बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, अंतिम दिन चार उड़ानों से 64 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंबा

जिला प्रशासन द्वारा भरमौर में फंसे मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए चलाया गया अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है।

इस क्रम में शनिवार भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर एमआई-17 से भरमौर से चंबा के लिए चार उड़ानों में 64 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ यह अभियान दोपहर 12ः30 बजे तक चला। सुरक्षित निकाले गए सभी तीर्थयात्रियों को चंबा से नियमित अंतराल पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के माध्यम से उनके गंतव्यों के लिए निःशुल्क भेज दिया गया है। इसके साथ ही, दो शव भी भरमौर से चंबा लाए गए। दो दिन की अवधि के दौरान कुल 588 व्यक्तियों को भरमौर से चंबा तक एयरलिफ्ट किया गया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सफलतापूर्वक चलाए गए बचाव अभियान के लिए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, चंबा पुलिस, होमगार्ड, गैर सरकारी संगठनों और लोगों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि चंबा के लोगों ने ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना का परिचय दिया। मानवता का परिचय देते हुए लोगों ने भरमौर और रास्ते में लोगों के लिए लंगर का आयोजन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान का नेतृत्व कर रहे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की भी सराहना की। राजस्व मंत्री तीर्थयात्रियों की सफलतापूर्वक वापसी सुनिश्चित करने के लिए कई दिनों से भरमौर में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी स्वेच्छा से चंबा से पैदल चलकर भरमौर पहुंचे और प्रत्येक फंसे हुए यात्री को सुरक्षित निकालना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ लोगों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता को पूरा कर रही है।