Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

नायब सिंह सैनी से गढ़वाल सभा व उत्तराखंड की संस्थाओं ने साहिल बिष्ट मर्डर केस के सिलसिले में न्याय की गुहार लगाई

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

साहिल बिष्ट मर्डर केस के सिलसिले में गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़के प्रधान शंकर सिंह पंवार, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान दीपक उनियाल, रुद्रप्रयाग जनकल्याण मंच से स्वरूप सिंह रावत, गौतम सिंह बिष्ट राकेश चौहान बर्फ सिंह पंवार इत्यादि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर मिले एवं पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु व उसके परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु अपनी मांग रखी।

गौरतलब है कि साहिल बिष्ट ही परिवार में कमाने वाला एकलौता शख्स था और उसका एक विकलांग भाई भी है जिसका पालन पोषण उसके बुजुर्ग माता-पिता पर ही निर्भर है। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए बताया कि तीन हत्यारोपी तो पकड़े गए हैं और चौथे की तलाश बड़े जोर-शोर से जारी है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चौथा आरोपी भी सलाखों के पीछे होगा और सभी को उचित सजा दिलवाई जाएगी। तथा उसके आश्रितों की यथासंभव मदद की जाएगी।