Thursday, 06 August 2026
Breaking News
*प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
हिमाचल Trending

बादल फटने से काशंग नैहर ध्वस्त, थम गई पांच गांव की सिंचाई व्यवस्था

Read in:Hindi

कृषि विकास संघ रारंग ने प्रदेश सरकार से किया पुनर्स्थापित करने का आग्रह,  राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को करवाया नुकसान के बारे अवगत

(MOREPIC1)(MOREPIC2) रिकांगपिओ।

जिला किन्नौर के पंगी और रारंग सीमा पर काशंग में बादल फटन से भारी नुकसान हुआ है। यह घटना वीरवार देर रात को घटी, जिस कारण काशंग नैहर ध्वस्त हो गया और पांच गांव की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

थोपन, स्वादेन, रारंग, खादरा और आकपा गांव के किसानों की फसलों के लिए जीवन रेखा कहे जाने वाला काशंग नैहर के टूटने की सूचना मिलते ही कृषि विकास संघ रारंग की एक टीम शुक्रवार को घटणा स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

उसके पश्चात संघ के प्रतिनिधियों ने राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को अवगत करवाया। मंत्री ने नुकसान का आकलन कर नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया। कृषि विकास संघ रारंग के अध्यक्ष नवरतन नेगी और महासचिव रिंगचेन बिष्ट ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि काशंग नैहर को पुनर्स्थापित किया जाए। ताकि पांच गांव के किसान एवं बागवानों को सिंचाई की सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि काशंग-जंगी सिंचाई नैहर पहला चरण 26 किलोमीटर तक है।