दीपक सिंह चंडीगढ़
भगवान श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर फेस 2 रामदरबार चंडीगढ़ में रविवार से शुरू श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन पर भव्य कलाश यात्रा भारी बारिश में भी बाबा के भगतों ने धूमधाम और श्रद्धा से निकाली.
गौरतलब है खराब मौसम ने यात्रा मे बाधा डालने का भरसक प्रयास किया लेकिन भगतों का भरोसा डगमग न कर सका। आस्था तथा विश्वास से बढ़कर कुछ नहीं ये कलशधारी महिलाओ ने साबित कर दिया कि यदि सच्ची श्रद्धा से ठान लिया जाये तो कोई भी कार्य साधा जा सकता है।
कथावाचक पंडित धर्मेंद्र पांडे, मंदिर सदस्य धर्मेंद्र तिवारी, राम लाल बैरवा, पूरन चंद, लवकेश, मंजू दुबे, संतोष, रजनी, गिरिराज प्रसाद, खेमचंद, तेजपाल, सुरेश कुमार, पंकज, विशाल,पारस, सोनिया, वंदना तथा भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रधान कुंदन बैरवा ने सफल कलश व शोभायात्रा पर सभी भगतों को बधाई देते हुए कहा, श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 9 मई तक चलेगा.
Chandigarh
Trending
दीपक सिंह चंडीगढ़