Monday, 26 October 2026
Breaking News
आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़
Rajasthan Trending

आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राज सदोष/अबोहर

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के आबूरोड में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संस्थान की मुख्य प्रशासिका मोहिनी दीदी, अतिरिक्त महासचिव मृत्युंजय भाई ने भाग लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से आबूरोड में एयर स्ट्रिप के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और मांग की जा रही है। यहां एयर स्ट्रिप बनाने के लिए हमने भारत सरकार से आग्रह किया है। साथ ही जो पैसा भरना था वह भी भर दिया है। आने वाले समय में जल्द ही आबूरोड में एयर स्ट्रिप का काम होगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत हजारों वर्ष से वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को लेकर चल रहा है। हम सदियों से वनस्पति से लेकर वायुमंडल की कल्याण की भावना, सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना को लेकर आए हैं। हम जीव में भी शिव के दर्शन करते हैं। नर में नारायण को देखने वाली हमारी संस्कृति प्रकृति को भी उसी रूप में देखती है। हमारी यही सोच आज दुनिया के कल्याण के लिए बहुत जरूरी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आध्यात्मिक जागृति, सकारात्मक चिंतन, सेवा और समर्पण की भावना इस राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है । नशा मुक्ति अभियान भी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। देश में नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार और सामाजिक संस्थाओं की ओर से विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यदि भारत की युवा शक्ति को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाना है, तो उसे नशे से दूर रखना और स्वस्थ, जागरूक तथा जिम्मेदार जीवनशैली के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।

भाजपा अध्यक्ष नबीन ने लोगों से तीन संकल्पों को जीवन में उतारने का किया आह्वान-

– पहला संकल्प है कि शिक्षा का प्रकाश समाज के प्रत्येक व्यक्ति और हर युवा तक पहुंचे।

– दूसरा संकल्प है कि हम सेवा की भावना से समाज और लोगों के बीच कार्य करें तथा उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

– तीसरा संकल्प है कि प्रकृति के साथ हमारा व्यवहार श्रेष्ठ और संतुलित हो, ताकि प्रकृति हमें आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करती रहे और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने भी योग को विश्व में प्रसिद्ध किया है। संस्था की भी विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें इस संस्थान का बड़ा योगदान मिलता है।

ब्रह्माकुमारीज़ मुख्य प्रशासिका मोहिनी दीदी ने कहा कि दिव्य गुणों की धारणा से जीवन दिव्य बनता है, सुख शांति की प्राप्ति होती है। पुनः भारतवर्ष में सब में दिव्यता हो, सब पूज्य बने, सबमें देवी गुण की धारणा हो। दो शब्द हमें याद रखने हैं- पवित्र जीवन, योगी जीवन।

अतिरिक्त महासचिव डॉ. मृत्युंजय भाई से कहा कि नितिन नबीन जी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के बहुत छोटी उम्र में अध्यक्ष बनें। इनकी सोच महान हैं, इनके पास मूल्यों के भंडार हैं। 

0 Comments