Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
खेल Trending

ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का भव्य आगाज़

Read in:Hindi

संजय टंडन ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, रणजी ट्रॉफी, आईपीएल स्तर के खिलाड़ी टूर्नामेंट में लेंगे भाग

पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

उत्तर भारत के सबसे बहुप्रतीक्षित क्रिकेट आयोजनों में से एक, ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 पावर्ड बाय ज़ेड स्पोर्ट्स का शुभारंभ, स्व. श्रीमती शांति देवी की स्मृति में, फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि के नेतृत्व में, इंदरजीत क्रिकेट अकादमी एवं क्रीक जिला ग्राउंड, डेराबस्सी (मोहाली) में किया गया। यह टूर्नामेंट 14 अगस्त 2025 तक चलेगा।

(MOREPIC1)  आयोजक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना, नशे से दूर रखना तथा क्लब क्रिकेट के स्तर को ऊँचा उठाना है। इसमें उत्तर भारत सहित देशभर की शीर्ष 16 क्लब टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें कई रणजी ट्रॉफी और आईपीएल स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। विजेता टीम को 2,00,000 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

(SUBHEAD)मुख्यातिथि एवं यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने पहले दिन खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “ऋषि ब्रदर्स की यह पहल स्थानीय क्रिकेट को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी।” इस आयोजन के लिए वे ऋषि ब्रदर्स शुभकामनाएं देते हैं। इस प्रकार के टूर्नामेंट खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और अनुभव को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस आयोजन को ज़ेडस्पोर्ट्स, प्ले वेंचर, स्टेडफास्ट न्यूट्रिशन, मनोहर बिल्डर्स, निविया, भगवती राइस, सर्कल ऑफ क्रस्ट, जेको, गोयल इंफ्रा, ईशान वेलनेस, ओवरहीट एथलीट्स, एड्रेस बिल्डर्स और कुगेलब्लिट्ज़ मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक का सहयोग प्राप्त है।